संभावना थी कि ओवैसी मदरसे में रुककर नमाज अदा करेंगे और धर्मगुरुओं से भी बात करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी भी थी, लेकिन भीड़ इस कदर थी कि यहां भी वह वाहन से नहीं उतरे। वाहन का शीशा नीचे कर हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन करते हुए वह सीधे आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए।
समर्थकों ने चलती गाड़ी में ही उनकी कार पर फूल बरसाए। काफिला गुजरने के काफी देर बाद भी समर्थक जोरदार नारेबाजी करते रहे। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जहां-जहां समर्थक उनके स्वागत के इंतजार में खड़े थे काफिला गुजरते ही तमाम लोग अपने वाहनों के साथ उनके काफिले के साथ चल दिए, जिससे काफिला बढ़ता गया।