जौनपुर। शाहगंज में सात वर्षीय अभिषेक की अपहरण के बाद हत्या के मामले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को उन्होंने ट्वीटर हैंडल पर एक अखबार की खबर पोस्ट करते हुए कहा कि यूपी के जौनपुर में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण व हत्या से प्रदेशवासी सहमे हैं। भाजपा राज की जर्जर कानून व्यवस्था की वजह से प्रदेश में नए-नए अपराधी जन्म ले रहे हैं। उप्र में अपराध बेलगाम हो गया है। सपा सुप्रीमो की इस ट्वीट को कुछ घंटे में 776 से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया है। तैंतीस सौ लोगों ने इसे लाइक किया है। जौनपुर पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश किए जाने का जवाब भी दिया है।