फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दौड़ में आकाश, शिम्पा, शुभम, स्वाति रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को नगर के फौजदार इंटर काॅलेज में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता में 400 मीटर उच्च प्राथमिक वर्ग की दौड़ में अमाई के आकाश प्रथम, रामपुर खुर्द के सचिन द्वितीय, अदार के ऋतिक तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में रामपुर खुर्द की शिम्पा प्रथम, भरहुपुर की कोमल द्वितीय व अदारी की आकांक्षा तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में जूनियर में बालक वर्ग की रामपुर कला के शुभम सरोज प्रथम, बटनहित के शिवा प्रजापति द्वितीय, अदारी के धर्मवीर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अदारी की स्वाति बिंद प्रथम बामी की नंदनी द्वितीय, अगहुआ की आंचल तृतीय आई। कबड्डी में बालक वर्ग में मिर्जापुर की टीम प्रथम, और रामपुर कला द्वितीय रहा। जबकि कबड्डी बालिका वर्ग में बनकट प्रथम, गोहका द्वितीय रहा। खो खो बालक वर्ग में करौदा प्रथम और भरहुपुर द्वितीय रहा। इसी प्रकार खो-खो बालिका वर्ग में सेमरहो प्रथम और रामपुर कला द्वितीय रहा। विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और शील्ड बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल ने प्रदान किया। प्रतियोगिता का संचालन अखंड प्रताप सिंह , प्रणवीर प्रताप सिंह, अब्दुल अजीज और अरविंद मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. संतोष तिवारी,शिवाकांत तिवारी, डॉक्टर राजेश यादव, रविंद्र बहादुर सिंह,रोहित यादव, लाल साहब यादव आदि रहे। मछलीशहर। सांस्कृतिक खेलो में कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर,पीटी में भिदूना, की बच्चियां अव्वल रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल व खेल में स्थान वाले बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने नकद धनराशि सहित मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर माहेश्वरी मिश्र, ,वीरेंद्र यादव एआरपी अखिलेश, जंगबहादुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें