38- सिकरारा के अजोशी महावीर धाम का मुख्य द्वार पर ताला लगाते धाम के सेवक गोरख नाथ मिश्र।
- फोटो : JAUNPUR
सिकरारा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र के अजोशी महावीर धाम का कपाट शनिवार को बंद कर दिया गया। मंदिर के प्रबंधन ने यह निर्णय सुबह आरती पूजन के बाद लिया। धाम के प्रधान सेवक पंडित गोरख नाथ मिश्र ने बताया कि देश कोरोना वायरस को दहसत बना हुआ है। धाम पर दर्शनार्थियों की भीड़ पहुंच रही है। खासकर मंगलवार को श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। जिसमें जिले के कोने कोने से लोग आते हैं। इस महामारी के संक्रमण को नियंत्रित करने की दिशा में मंदिर प्रबंधन द्वारा धाम के सभी मंदिरों के कपाट शनिवार से बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने देश में रविवार को होने वाले जनता कर्फ्यू में अपने-अपने परिवार,समाज व राष्ट्र के लिए सभी से समर्थन करने की अपील किया।