फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में नहीं दिखी सतर्कता

विज्ञापन
38- कलेक्ट्रेट सभागार में सुशासन पुस्तिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यों की उपलब्धियां गिनाने आए प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी के कार्यक्रम में कोरोना को लेकर कोई सतर्कता नहीं दिखी। कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक और पत्रकारों से चर्चा के दौरान न तो हैंडवाश की व्यवस्था थी और न ही सेनेटाइजर की। सभागार में बैठे अधिकांश लोग बिना मास्क के थे। एक मीटर में तीन से चार लोग बैठे थे। खुद प्रभारी मंत्री, डीएम, एसपी और दो विधायक दो मीटर में ही बैठे थे।
विज्ञापन

एक तरफ सरकार का सतर्कता का आदेश और दूसरी ओर उन्हीं के अधीनस्थों की ओर से इसकी अनदेखी को लेकर चर्चाएं होती रही।प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के अंदर कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। सड़क, बिजली, पुल-पुलिया निर्माण, पेयजल, कृषि, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा के कार्यों का लंबा-चौड़ा ब्योरा पेश करते हुए योगी सरकार को जनता का हितैषी बताया। कहा कि प्रदेश सरकार ने 36 माह में यूपी की पहचान बदली है। देश के विकास में यूपी बड़ा योगदान दे रहा है। इस दौरान उन्होंने जौनपुर में कराए गए विकास कार्यों का भी लेखाजोखा रखा। करंजाकला के सिद्दीकपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज के धीमे निर्माण कार्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है। काम चल रहा है। 150 से अधिक श्रमिक लगाए गए हैं। निर्माण कार्य समय से पूरा करा दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, केराकत के विधायक दिनेश चौधरी, मड़ियाहूं की विधायक डॉ.लीना तिवारी, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार सिंह, सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें