ब्लाक के बनकट गांव निवासी अजीत यादव को इंडियन स्कूल आफ डेमोक्रेसी की ओर से 2021-22 के लिए प्रतिष्ठित टीजीपी फेलोशिप के लिए चुना गया है। इस फेलोशिप के लिए देश भर से 1800 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 50 लोगों को चुना गया।
अजीत को पहले भी कई फेलोशिप प्राप्त हो चुकी है। वह मानव तस्करी की रोकथाम व बाल अपराध रोकने के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इस फेलोशिप से सार्वजनिक नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्ध उन लोगों को तकनीकी सहयोग देने और क्षमतावान नेतृत्व को बढ़ाया जाता है। यह उनको दी जाती है जो देश के लिए नीतिगत, लोकतांत्रित मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समावेशन, पालिटिकल इकोनामी जैसे मामलों में हस्तक्षेप की क्षमता रखते हैं और बदलाव की जरूरतों पर वकालत कर सकें।