शाहगंज। नगर के आजमगढ़ रोड स्थित सेठ साइकिल स्टोर पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक मंगलवार की शाम चार बजे हुई। विभागाध्यक्ष डॉक्टर उदयराज सिंह ने सर्वसम्मति से अजय बाबू सेठ को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। डॉ. उदयराज सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। इस मौके पर संत श्री श्याम महाराज, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री डॉ. समर बहादुर सिंह, संगठन मंत्री विकास, जिला मंत्री संजीव, संघ प्रमुख जय नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे ।