फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मारपीट में बीच-बचाव कर रहे वृद्ध की चोट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के खेतापुर बाजार में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने गए वृद्ध की चोट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी राजकुमार यादव (65) दोपहर करीब तीन बजे खेतापुर बाजार में दुकान पर सामान लेने आए थे, उसी समय बाजार में दो पक्षों में बाइक से धक्का लगने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान वहां खड़े राजकुमार यादव दोनों के बीच-बचाव करने लगे। मारपीट के दौरान उनको भी अंदरूनी चोट लगी। मामला शांत होने पर राजकुमार अपने साइकिल से घर चले गए और सो गए। करीब शाम पांच बजे जब परिजन राजकुमार को उठाने गए तो वो मृत अवस्था मे पड़े थे। वहीं परिजनों को ग्रामीणों द्वारा पता चला कि मृतक की दुकान पर किसी से मारपीट हुई थी, परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें