फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन .

विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र के हरिपुर पाली गांव निवासी युवक की गुजरात शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र केहरीपुर पाली गांव के युवक का शव गुजरात के सूरत से शनिवार की रात शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिवार के लोग दोबारा पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत में गैराज मालिक ने आश्रितों को एक लाख नकद और बहन की शादी का पूरा खर्च उठाने का लिखित आश्वासन दिया तब तक परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर पाली गांव निवासी संदीप निषाद (19) डेढ़ साल पहले अपने पड़ोसी पंकज के साथ गुजरात गया था। वह वहां पंकज के गैराज में काम करता था। 24 सितंबर की रात फांसी लगाने की सूचना मिली। गुजरात पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव पंकज को सौप दिया। पंकज ने एंम्बुलेंस से शव घर भेज दिया। परिजनों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिए। उनका आरोप है कि संदीप ने 24 सितंबर को दिन में अपनी मां से बात की थी और खुश था। अचानक वह कैसे फांसी लगा सकता है। उसकी फंदे पर लटकने की जो फोटो दिखाई गई उसमें उसका पैर घुटने से मुड़ा हुआ है। जो लोग घर से लिवा गए थे वे शव के साथ क्यों नहीं आए? सुबह दस बजे थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह मय फोर्स गांव में पहुचे । घण्टो चली पंचायत में गैराज मालिक के परिजन ने एक लाख रुपया नगद मृतक की मां को देने और मृतक की छोटी बहन की शादी का सारा खर्च वहन करने का लिखित आश्वासन दिए। तब जाकर मृत युवक के परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें