फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी निवासी मीट कारोबारी दलित रामदुलार की हत्या के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी घटना के चार दिन बाद भी नहीं होने पर ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

रामदुलार राम की मेहौड़ा गांव की नहर से सटे सड़क के किनारे हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मृतक के भाई ने केस दर्ज कराया है। चार दिन बाद भी हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पर्दाफाश नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ बगथरी गांव के दलितों का आक्रोश भड़क उठा। भारी संख्या में आक्रोशित दलित ग्रामीण महिलाएं और पुरुषों ने गुरुवार को बगथरी दलित बस्ती के तिराहे पर जमा होकर नारेबाजी करते हुए हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग किया। प्रदर्शन करने वालों में सुमन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, जय-विजय, सुरेन्द्र, ज्ञानचंद,जित्तू राम, दयाशंकर, प्रेमचंद, रोपन राम, धनपाल राम, दशरथ, लीलावती देवी, पुष्पा देवी, दुर्गावती, रमावती देवी, चन्द्रावती देवी, सम्भावती देवी, बिंदू देवी, गुड्डी, मीना देवी, तारा देवी, हरिश्चंद्र,श्री चंद, गिरीश चंद, विभाकर एवं जयहिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें