फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दिखा तेंदुआ, दहशत

Wed, 30 Dec 2015 12:57 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में तेंदुए के भय से लोग अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। कई बच्चे अपने ननिहाल चले गए। बाजार जाने और देर शाम को आने में लोग घबरा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, वन विभाग कर्मी बंदूक और दूरबीन के सहारे तेंदुए की खोजबीन में लगे हैं। मंगलवार की सुबह भी लोगों ने गांव में तेंदुए को देखा तो पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों का कहना है कि यह तेंदुआ शनिवार को पकड़े गए तेंदुए का जोड़ा हो सकता है।

ग्रामीणों की मानें तो सुबह भी विश्वनाथ के घर के पास महिलाओं ने तेंदुए को देखा तो ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीण लाठी डंडा लेकर जुट गए। पैरों के निशान तो खेतों तक थे लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं दिखा। डीएफओ के निर्देश पर एसडीओ मधुकर दयाल, क्षेत्रीय वनाधिकारी डीएन दुबे भी पूरी टीम के साथ पहुंच गए और कांबिंग की लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।

डीएफओ एपी पाठक का कहना है कि 20 से अधिक वन कर्मियों को राइफल, डंडा और दूरबीन लेकर लगा दिया गया है। तेंदुए को वनकर्मियों ने नहीं देखा है। देखने के बाद ही कानपुर से एक्सपर्ट टीम बुलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों का वहम भी हो सकता है। फिर भी सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि जो पद निशान खेतों में मिले हैं, वह शनिवार से पहले के भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें