निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने व महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में तीन साल बाद कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गांव के पंकज यादव ने आरोप लगाते हुए कोर्ट में शिकायत किया कि 13 अप्रैल 2019 को गांव में सोलर लाइट को लेकर संतोष सरोज से विवाद हो गया। था। आरोप है कि संतोष के साथ वीरेंद्र, हरिश्चंद्र, सोनू, राहुल, विजय व गुलाब घर पर आकर गाली-गलौज और मारपीट की। महिलाओं से छेड़खानी भी की गई। पुलिस से शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। 19 अप्रैल 2019 को सीएमओ के आदेश के बाद सीएचसी बरसठी पर मेडिकल किया गया। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर अदालत में 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बरसठी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को उपरोक्त सात लोगों के खिलाफ़ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया है।