फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ढाई साल की बेटी की हत्या के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला में ढाई साल की अबोध बालिका राधा की हत्या के बाद देर शाम शनिवार को परिजनों ने शव रखकर एनएच के इंदिरा चौक पर रख कर जाम कर दिया। 20 मिनट तक शव रखने के चलते आवागमन बाधित रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

परिजन करीब सवा छह बजे पोस्टमार्टम कराकर लौटने के बाद बालिका का शव लेकर इंदिरा चौक पहुंचे। जहां बीच सड़क पर रखकर सैकड़ों की संख्या में जाम लगा दिए। परिजनों का आरोप था कि पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं दे रही है। समुचित धाराओं में केस नहीं दर्ज किया है। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में दर्ज धाराओं तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के परिजनों को अवगत कराया। पुलिस के बहुत समझाने पर 20 मिनट बाद परिजन शव लेकर सड़क से हटे। चौक के चारों तरफ जाम लगा रहा। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज था अब इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे कार्रवाई की जाएगी।

कोट

परिजनों को गलत जानकारी है कि समुचित धाराओं में केस नही दर्ज किया गया है। जबकि बालिका की हत्या में अपहरण कर मौत के घाट उतारने के साथ शव के छिपाने व रंगदारी मांगने संबंधित सभी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद कुमार मिश्रा,प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें