बरसठी। क्षेत्र के खड़वा गांव में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में करंट उतरने से एक 28 वर्षीय युवक ओमप्रकाश पटेल की मौत हो गयी है। युवक पंडाल को सजाने के लिए उसमें झालर लगा रहा था। उसी समय करंट लग जाने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को दाह संस्कार कर लिए सौप दिया। खड़वा गांव के पूर्वी छोर पर खलिहान के पास कैलाश नाथ पटेल का 28 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पटेल ग्रामीणों के साथ मिलकर दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया है। उसके लिए पंडाल भी गांव वालों ने मिलकर बनाया है। दुर्गा पंडाल में लाइट की सजावट के लिए वह दोपहर में झालर लगा रहा था। उसी समय किसी से फोन पर वह बात करने के साथ ही झालर भी लगा रहा था। अचानक विजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर मुन्ना राम ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया।