फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फायरिंग कर गल्ला व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। बिसावां (बरिया की पाही) निवासी गल्ला व्यवसायी कुंवर चंद पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसके बाद शनिवार देर रात फोन कर अज्ञात बदमाशों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी। इससे उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है। व्यवसायी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बदमाशों ने दो दिनों की मोहलत दी है। कहा कि यदि समय से रंगदारी का नहीं दिए तो दोनों बेटों का मुंह नहीं देख पाओगे। आगे भी कहा कि यदि पुलिस प्रशासन की मदद लिया तो मुझे भी गोली मार दी जाएगी। धमकी मिलते ही व्यवसायी व उसके परिजनों के होश उड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते 25 जुलाई की रात 10 बजे बाजार निवासी कुंवर चंद गुप्ता दुकान पर पिकअप वाहन से गल्ला उतरवा रहे थे, तभी अपाचे बाइक सवार मुंह बांधे तीन बदमाश वहां पहुंचे और असलहे से फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग में व्यापारी बाल-बाल बच गये। पुलिस को मौके पर दो खोखा मिला जबकि व्यापारी ने चार बार फायरिंग की बात कही है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी थी। घटना के दिन से ही व्यवसाय ठप पड़ा है। थाना प्रभारी आशुतोष गुप्त ने बताया कि रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा की दृष्टि से व्यवसायी के घर सशत्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम उक्त फोन कॉल की जांच करने में जुट गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें