राजाबाजार। महराजगंज क्षेत्र की एक महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर सरायदुर्गादास गांव के अपात्र लोगों के खिलाफ शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी की तरफ से गठित जांच टीम बृहस्पतिवार दोपहर सरायदुर्गादास गांव पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण के लिए घर-घर पहुंचकर जांच की।
महराजगंज क्षेत्र की सरायदुर्गादास गांव निवासी सीमा मिश्रा ने गांव के ही कई अपात्र लोगों के प्रति दर्जनों शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कीं थीं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर अधिक शिकायत होने के कारण जिलाधिकारी ने ब्लाक, राजस्व व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराने का आदेश दिया। आदेशानुसार संयुक्त जांच टीम बृहस्पतिवार की दोपहर बीडीओ नीरज कुमार, एडीओ पंचायत केके पांडेय, थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह, कानूनगो दिनेश सिंह, हल्का लेखपाल राजबहादुर यादव ने सप्लाई विभाग व कोटेदार की संयुक्त टीम ने बिंदुवार मौके पर जाकर डोर टू डोर पीएम आवास, सामुदायिक शौचालय से लेकर राशन कार्डों तक का निरीक्षण किया। शिकायत करने वाली महिला सीमा मिश्रा से भी जांच टीम ने बातचीत की परंतु महिला ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
इस बाबत बीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि सीमा मिश्रा की शिकायतों का भौतिक निरीक्षण किया गया। जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी।