फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकलन के बाद ललई को लाल बत्ती

Sun, 01 Nov 2015 01:15 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई को राजनैतिक आकलन के बाद दूसरी बार सपा ने राज्यमंत्री बनाकर उनका कद ऊंचा किया है। वैसे तो सरकार बनने के बाद ही उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन कतिपय कारणवश उन्हें
विज्ञापन


लाल बत्ती हासिल नहीं हो सकी थी। शैलेंद्र यादव ललई 1993 में पहली बार खुटहन विधानसभा से जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन विजय श्री हासिल नहीं कर सके। 2002 में वह बसपा के टिकट पर खुटहन से विधायक चुने गए। 2003

में सबसे पहले उन्होंने बसपा में बगावत शुरू किया और कुछ विधायकों को साथ लेकर सपा का दामन थाम लिया।
 2003 में ही सपा की सरकार बनने पर उन्हें समाज कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया। यह अलग बात है कि बाद में उन्हें

 दल बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित किए जाने के बाद मंत्री पद से हटना पड़ा था। 2007 में सपा से खुटहन विधानसभा से चुनकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2012 में नए परिसीमन में खुटहन विधानसभा का अस्तित्व खत्म
विज्ञापन


हो गया तो पार्टी ने उन्हें शाहगंज विधानसभा से मैदान में उतारा। लगातार तीसरी बार वह विधायक चुने गए। प्रदेश में
सपा की सरकार बनने पर उन्हें मंत्री बनने का मौका नहीं मिल सका। उधर, शैलेंद्र यादव ललई को राज्यमंत्री बनाए

जाने पर समाजवादी लोहिया वाहिनी व छात्रसभा ने जेसीज चौराहे से जुलूस निकाल कर ढोल और ताशे के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, डा. शिवजीत,

 विनोद यादव, डा. लक्ष्मीकांत, लालचंद्र यादव,  रामचंद्र, केके  यादव आदि थे। युवा सपा नेता गुड्डू सोनकर के नेतृत्व में पालिटेक्निक चौराहे पर खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। इस मौके पर संदीप सोनकर, गुड्डू

यादव, शेखर यादव, विकास यादव, अनिल तिवारी, भोला सोनकर आदि मौजूद थे। अनिल यादव, रिषू व कौशल यादव के नेतृत्व में पटाखे छोड़े गए। ग्राम विकास संस्थान बड़उर के रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, अतहर अब्बास ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें