धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में बुधवार की सुबह घरेलू विवाद के बाद मीरपुर गांव निवासी नीरज कुमार (37) ने नाराज होकर धारदार नुकीली वस्तु से अपना गला और हाथ रेत लिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोस में गई उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और बचाव करते हुए तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल नीरज कुमार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उपचार के कुछ घंटे बाद उसे छुट्टी दे दी। वह खतरे से बाहर है। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।