फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अधिवक्ताओं ने किया बार कौंसिल के सदस्य का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता सभागार में सोमवार को आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने सदस्य एवं सह अध्यक्ष राज्य विधिक परिषद अनुराग पांडेय का स्वागत किया। उन्होंने मछलीशहर अधिवक्ता संघ की लाइब्रेरी के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अनुराग पांडेय ने कहा कि मछलीशहर के अधिवक्ताओं का प्यार और स्नेह हमेशा मिला है। अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई में नि:स्वार्थ भाव से सदैव तत्पर रहूंगा।अधिवक्ताओं के मान सम्मान की सुरक्षा करूंगा। मैं शासन व बार कौंसिल से मिलने वाली सभी सुविधाओं को अवश्य दिलाऊंगा। अधिवक्ताओं ने जूनियर अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड व कोरोना काल में कोरोना व अन्य बिमारियों से ग्रसित अधिवक्ताओं को सुविधा दिलाने की बात कही। बताया कि अधिकांश अधिवक्ताओं को लाभ मिल चुका है शेष को दिलाने के लिए धन स्वीकृत कराने के लिए प्रयासरत हूं। उन्होंने लाइब्रेरी के लिए 50 हजार रुपये जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, बनवारी राम मौर्य, दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, भरत लाल, सुरेंद्र मणि शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें