तहसीलदार से मिलने उनके चेंबर में शुक्रवार को पहुंचे अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव से मुलाकात नहीं करने पर नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक कर अवमानना का आरोप लगाया। तहसीलदार न्यायालय व चैंबर कार्य का बहिष्कार कर हंगामा किया।
शुक्रवार को अधिवक्ता बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव किसी काम से तहसीलदार आशीष कुमार सिंह से मुलाकात करने उनके चैंबर में जा रहे थे। चैंबर के गेट पर मौजूद गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। किसी तरह राजदेव चैंबर में चले गए। उनके पहुंचने पर तहसीलदार चैंबर छोड़कर न्यायालय चले गए और फरियादियों की फरियाद सुनने लगे।
ऐसे में नाराज अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि जबतक तहसीलदार गलतियों के लिए माफी नहीं मांगते तब तक उनके न्यायालय में कोई भी अधिवक्ता नहीं जाएगा। अगर ऐसा कोई अधिवक्ता करता पाया जाएगा तो उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।
उधर, अधिवक्ता बार संघ की बैठक अध्यक्ष भोलेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। तहसीलदार पर अवमानना का आरोप लगाकर तहसीलदार न्यायालय व चैंबर का बहिष्कार किया गया। बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जबतक तहसीलदार अधिवक्ताओं से माफी नही मांगेंगे तब तक उनके न्यायालय बहिष्कार चलता रहेगा।
इस दौरान सुबाष चंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद, विरेन्द्र कुमार यादव, विमलेश चंद्र यादव, नितेश कुमार यादव, कफील अहमद, राजीव सिंह, शारिक खान, सुरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन