फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कर्मचारियों की समस्याओं पर संवेदनशील रहें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। डीएम ने आश्वासन दिया कि 15 फरवरी को होने वाली बैठक में सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं पर अधिकारियों को संवेदनशील रहना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारी संगठनों ने समय से वेतन, बोनस, वेतन वृद्धि, एरियर, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, स्थायीकरण, एसीपी, पदोन्नति, यात्रा भत्ता, निलंबन, स्थानांतरण एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय भुगतान का समय से न मिलना आदि समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि विभागों से लंबित समस्याओं को तत्काल निस्तारित किया जाए। विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न न होने पाए। पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने डीएम के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में कृषि सेवा संघ, ग्राम्य विकास एसोसिएशन, पंचायतीराज विभाग, आंगनबाड़ी, सिंचाई संघ नलकूप, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, लेखपाल संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, जल निगम संघ, नगर पालिका संघ, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ, होम्योपैथिक संघ, कोषागार संघ, सेवानिवृत पेंशनर्स संघ, आईटीआई संघ, पीडब्लूडी संघ के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) अरविंद वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाकांत, बीएसए सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारी संगठन की ओर से सीबी सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश गुप्ता, डॉ. फूलचंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने किया।

फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें