फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एसडीएम कोर्ट के बरामदे से कुर्सी हटाने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील परिसर स्थित एसडीएम न्यायालय के बरामदे में रखी वकीलों की कुर्सी-मेज को जॉइंट मजिस्ट्रेट ने बाहर रखवा दिया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर ही एसडीएम कुमार सौरभ का वाहन रोक दिया। जमकर नारेबाजी की। कार्यालयों में कामकाज ठप करवा दिया। मामले का समाधान होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की। एसडीएम न्यायालय दो दिन पहले नए भवन में स्थानांतरित हुआ था। भवन तैयार होते ही कुछ अधिवक्ता न्यायालय के बरामदे में अपनी कुर्सी मेज रखकर बैठने लगे। उसे हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा। लेकिन अधिवक्ता अपने स्थान पर लगातार बैठकर काम करते रहे। सोमवार से अदालती कार्य शुरू होने पर एसडीएम कुमार सौरभ ने अधिवक्ताओं से अपने फर्नीचर हटाकर बरामदा खाली करने को कहा, लेकिन अधिवक्ता बुधवार तक अपनी कुर्सी मेज नहीं हटाए। एसडीएम ने रात में बरामदे में से वकीलों के फर्नीचर को हटवा दिया। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर वकील आक्रोशित हो गए। तहसील के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन करने लगे। डीएम का वाहन रोककर अधिवक्ता गाड़ी के आगे बैठ गए।इ ससे उपजिलाधिकारी वाहन छोड़ कर पुलिस संरक्षण में पैदल ही कार्यालय गए। मामला बढ़ता देख क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने सर्किल के थाने की फोर्स बुला ली। दोपहर बाद एसडीएम ने बार के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र और महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव के साथ वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। इस संबंध में जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ का कहना है कि एक माह से लगातार अधिवक्ताओं से न्यायालय के बरामदे में रखी कुर्सी-मेज हटाने के लिए कहा जा रहा था। पुराने तहसील भवन में अधिवक्ताओं को जगह दी जाएगी। कोर्ट के बरामदे में किसी को कुर्सी-मेज रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें