फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीमेंट व्यवसायी के हत्या की साजिश रचने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के एक सीमेंट व्यवसायी की हत्या की साजिश रचने में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात सिकरारा थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग से तीन लोगाें को गिरफ्तार किया। मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में दो व्यक्ति और उसकी एक प्रेमिका का नाम सामने आया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो बाइक, आठ कारतूस, दो मोबाइल फोन, नकद,सिम कार्ड, बरामद किए गए हैं। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने पुलिस कार्यालय में किया। कहा कि एसटीएफ लखनऊ और सिकरारा पुलिस को जानकारी मिली कि सिकरारा के ताहिरपुर निवासी सुनील उपाध्याय उर्फ ओम, सुशील सरोज, मुकेश कुमार उर्फ जय हिंद व एक अन्य व्यक्ति सिकरारा निवासी सीमेंट व्यवसायी कमलेश पाठक की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस के लिए पैसे और शस्त्र की व्यवस्था सुनील उपाध्याय, बोबी उर्फ सैफ, प्रेमिका के साथ मिलकर किए हैं।उन्होंने दो शूटर तैयार किए हैं। जिनका नाम सुशील सरोज, जयहिंद उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा है। बदमाशों ने 23 अक्तूबर शाम को ही हत्या की घटना अंजाम देने के लिए गाड़ी व असलहे की व्यवस्था कर ली है। इस सूचना पर एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ से उप निरीक्षक प्रताप नारायण सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह टीम के साथ 23 अक्तूबर को ही सिकरारा थाना पर थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता से मुलाकात की। मुखबिर व तकनीकी सूचनाओं के आधार पर मुलाकात कर मामले की पड़ताल की। बताया कि तथ्यों के आधार पर सिकरारा पुलिस व एसटीएफ लखनऊ टीम ने तमंचे के साथ आरोपियों को सुजानगंज रोड सिकरारा से गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी सुनील के पर पांच , सुशील सरोज, जयहिंद पर संयुक्त रूप से एक मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें