फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ ने एसपी को सौंपा पत्रक

Thu, 19 Mar 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्र के घर हुई मारपीट और अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर हुई चोरी को लेकर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


 इस दौरान अधिवक्ता के घर चोरी का पर्दाफाश करने और मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। धवार को इन दोनों मामलों को लेकर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

 घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बक्शा थानाक्षेत्र के अभयचंद पट्टी गांव निवासी अधिवक्ता ओमप्रकाश मिश्र ने अधिवक्ता संघ को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उनके पड़ोसी ने जलनिकासी की पाइप उनके दरवाजे की ओर कर दिया। विरोध किया तो मारपीट की।
विज्ञापन


घर में रखा टीवी आदि सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि अधिवक्ता राकेश पांडेय ने कहा कि उनके घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई।

 प्रतिनिधिमंडल में यतींद्रनाथ त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, रवींद्र नारायण, जीवन शंकर, राजेश कुमार, जयंत्री प्रसाद मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें