डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बुधवार को शहर से सटे चाचकपुर मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, सफाई, सड़क, नाली, डूडा के कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पीओ डूडा एमपी सिंह को इंटरलांकिग एवं नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया। ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला को सफाई, जलनिकासी और पानी आपूर्ति को तत्काल ठीक कराने को कहा।
कहा कि सड़क पर जानवर बंाधने वालों को नोटिस जारी किया जाए। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से कैंप लगाकर जलकल टैक्स जमा करने और नया कनेक्शन दिया गया।
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर एके सिंह, एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र सिंह के साथ नगर में की गई यातायात की नई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।