फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। मीरगंज थाने की पुलिस द्वारा तहसील अधिवक्ता रामचंद्र यादव के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर अधिवक्ता ने नाराजगी जताते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। अलापुर गांव निवासी तहसील अधिवक्ता राम चंद्र यादव का आरोप था कि भूमि सम्बंधी विवाद में विपक्षियों से मिलकर पुलिस नौशाद अहमद द्वारा अपमानित किया गया। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। अधिवक्ता की शिकायत पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की आकस्मिक बैठक बुलाई गई। जिसमें अधिवक्ताओं ने सम्बंधित पुलिस कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की मांग की। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। बैठक में महामंत्री अजय सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा,अशोक कुमार श्रीवास्तव,प्रेम चंद्र विश्वकर्मा,जगद्म्बा प्रसाद मिश्र,सुरेन्द्र मणि शुक्ला,आरपी सिंह,सरजू प्रसाद विन्द,इंदू प्रकाश सिंह, हरि नायक तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें