फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 20 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 20 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें चौकीकला गांव के एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। नए मरीजों के बाद कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6528 हो गई है। इसमें 6245 ठीक हो चुके हैं। 97 की अब तक मौत हुई है।
विज्ञापन

सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में रामगढ़ और अमाई गांव में कांटेक्ट सैंपलिंग के तहत शिविर लगाकर सैंपल लिया। गांव में मिले कोरोना मरीज के संपर्क में आए 15 लोगों का सैंपल लेकर लैब में भेजा गया। चौकीकला गांव में पिछले दिनों में दो लोगों की मौत के बाद मेडिकल टीम ने परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लिया था। इसमें एक परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरे परिवार की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 1056 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 20 पॉजिटिव हैं। पहले के 12 मरीज ठीक हुए। कैंप में 1183 नए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें