फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या से न्यायिक कार्यों विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील परिसर में सभी हैंडपंप, आरओ खराब होने से जल संकट को लेकर अधिवक्ता दूसरे दिन मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को अधिवक्ताओं की आकस्मिक बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि तहसील परिसर में जब तक सभी आरओ, सबमर्सिबल व हैंडपंप की मरम्मत कराकर तहसील प्रशासन पानी की समस्या दूर नहीं करता है तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर ने आश्वासन दिया था कि तहसील परिसर व नगर में सभी बंद पड़े आरओ व हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य शुरू करके तत्काल पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन मंगलवार को भी कोई सकारात्मक प्रयास नहीं हुआ। नाराज वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री कमलेश कुमार, दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, अशोक श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, प्रेम चंद्र विश्वकर्मा, आरपी सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, विनय कुमार पांडेय, अजय कुमार सिंह, प्रेम बिहारी यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुंवर भारत सिंह, विकास यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें