अधिवक्ता का आरोप है कि बंटवारे में मिली भूमि पर वह निर्माण करा रहे थे। विपक्षी ने निर्माण को रोक दिया और फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर अब फर्जी मुकदमा लादने की तैयारी में है। उन्होंने मेडिकल बोर्ड का गठन कर मेडिकल रिपोर्ट की जांच कराने की मांग की है।
डीएम को दिए गए पत्रक में अधिवक्ता ने कहा है कि विवाद को लेकर कोई मारपीट नहीं हुई है। इसके बाद भी विपक्षी महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मेडिकल रिपोर्ट बनवा लिया है।
उधर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह और मंत्री जयप्रकाश सिंह ने डीएम को पत्रक सौंप कर मामले की जांच कराने की मांग की है। अधिवक्ता संघ ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्रक में कहा है कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर महिला के मेडिकल रिपोर्ट की जांच
कराई जाए।