फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सियार के हमले से शेरपुर और कपसिया गांव के 36 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। शेरपुर और कपसिया गांव में बीते शनिवार की शाम को एक सियार ने करीब ढाई घंटे तक आतंक मचाया। सियार के हमले से दोनों गांव के 36 लोग घायल हो गए। सियार ने 12 से ज्यादा मवेशियों पर भी हमला किया है। रात 10 बजे ग्रामीणों ने घेराबंदी करके सियार को मार गिराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सियार सबसे पहले शेरपुर गांव में खेतों और गलियों में सामने आने वाले लोगों और मवेशियों पर उसने हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह कपसिया गांव में पहुंच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सियार के हमले से घायल लोग सीएचसी खुटहन पहुंचे। जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। सीएचसी खुटहन के डॉ. आरिफ एस खान ने बताया कि शनिवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गया था। रविवार को अवकाश था। सोमवार को 21 लोगों को इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें