फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अटल आवासीय विद्यालय की 224 सीटों पर होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा वाराणसी में 224 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसमें कक्षा 6 के 160 व कक्षा 9 के 64 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग लखनऊ की सूची के आधार पर) और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिए पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कक्षा 6 में 160 सीटों (80 बालक एवं 80 बालिकाएं) व कक्षा 9 में उपलब्ध कुल 64 सीट (33 बालक एवं 31 बालिकाओं) के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जा रहा है। प्रवेश परीक्षा 8 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित है। आवेदन पत्र एक जनवरी 15 फरवरी शाम 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण के 100 अंक के 80 प्रश्न एवं कक्षा 9 में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान के 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें उच्च प्राप्तांकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर होगा। सभी वर्गों के लिए आरक्षण नियमानुसार लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें