फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राज्यस्तरीय वॉलीबाॅल के महिला वर्ग में देहरादून, पुरुष में बिहार विजेता

विज्ञापन
राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम। संवाद - फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
डोभी (जौनपुर)। मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज मुर्खा में आयोजित तीन दिवसीय मां दुर्गा मेमोरियल राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में देहरादून और पुरुष वर्ग में बिहार की टीम विजेता बनी। रविवार को रात नौ बजे तक विभिन्न टीमों के मुकाबले हुए। महिला वर्ग का फाइनल देहरादून व आजमगढ़ के बीच खेला गया। चार सेटों के रोमांचक मुकाबले में देहरादून ने आजमगढ़ को 25-23, 22-25, 25-22 और 25-18 से पराजित किया। पुरुष वर्ग में बिहार व लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बिहार की टीम ने लखनऊ को 25-23, 24-25, 25-23 से हराकर मां दुर्गा मेमोरियल राज्य स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता जीत ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने संयम व आत्मानुशासन का प्रदर्शन किया। मैच के निर्णायक शिवजी, अजय चौहान और कमेंटेटर सुशील व उमाशंकर सिंह रहे। प्रतियोगिता के दौरान पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह, लालगंज ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह, भाजपा नेता आकाश सिंह सन्नी, समाजसेवी अजीत सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के संयोजक व महाविद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर सिंह ने आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. सुरेश सिंह, अनुपम सिंह, विनोद सिंह, अलगू सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें