फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि और संबद्ध कॉलेजों में जुलाई तक पूरा करना होगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए दाखिला प्रक्रिया 25 जुलाई तक पूरा करना होगा। नई शिक्षा नीति के तहत फरमान जारी होने से कॉलेजों की बेचैनी बढ़ गई है। निजी कॉलेजों के साथ ही वित्तपोषित कॉलेजों में सीटें भरने को लेकर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र सुधारने और समय से परीक्षा कराने के साथ ही रिजल्ट भी समय से देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। यूजीसी की गाइड लाइन है कि सभी शैक्षणिक संस्थान 25 जुलाई तक हर हाल में विषयवार सीटें भर लें। ताकि जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह से नए सत्र की कक्षाओं का संचालन शुरू हो सके। कक्षाएं समय से शुरू होंगी तो 90 दिन कक्षा संचालन के मानक को पूरा करते हुए सेमेस्टर परीक्षाएं समय से कराई जाएंगी। नई गाइड लाइन जारी होने से स्ववित्तपोषित महाविद्यालय ही नहीं वित्तपोषित महाविद्यालयों की बेचैनी बढ़ गई है। सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं, इसी बीच ही महाविद्यालयों में नए सत्र के दाखिला के लिए फार्म का वितरण भी शुरू करा दिया गया है। कुछ कॉलेज सीधे प्रवेश ले रहे हैं तो कुछ महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है।
पूविवि परिसर के अलावा 586 कॉलेजों में होना है प्रवेश

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के 586 महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित करीब 38 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग वार प्रवेश के लिए आवेदन लिया जा रहा है। सभी शिक्षण संस्थाओं को तय तिथि तक प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद सिंह का कहना है कि शैक्षिक सत्र सुधारने के लिए शासन का जो आदेश है उससे सभी महाविद्यालयों को अवगत करा दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया 25 जुलाई पूरी कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें