फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी 824 ग्राम पंचायतों में तैनात रहेंगे प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 824 ग्राम पंचायतों में अभी भी प्रशासक तैनात रहेंगे। जो ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराएंगे। कारण, इन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि इन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई से कम पंचायत सदस्य चुने गए हैं। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों में प्रशासक के तौर पर तैनात एडीओ पंचायत ही विकास कार्यों को कराएंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 1740 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें से 916 ग्राम पंचायतों में ही दो तिहाई से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए हैं। इसके चलते इन ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण कर सके हैं अथवा बुधवार को शपथ ग्रहण कर सकेंगे। इन ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को मंगलवार से शपथ दिलाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया, जो बुधवार को भी जारी रहेगा। वहीं, 824 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित नहीं हो पाए हैं। इसके चलते इन ग्राम पंचायतों के प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे। इन ग्राम पंचायतों में अभी भी प्रशासक तैनात रहेंगे। जो विकास कार्य कराने का कार्य करेंगे।
---
वर्जन...
- जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुने गए हैं, उन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। यहां प्रशासक के रूप में तैनात एडीओ पंचायत ही विकास कार्य कराएंगे। ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पड़े पदों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग घोषणा करेगा। जिसके बाद मतदान होगा। इसके बाद दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने वाले ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ ले पाएंगे। - संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें