बदलापुर। कस्बे के जौनपुर रोड पर शुक्रवार की देर शाम तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाने के लिए आखिरकार बुलडोजर चला ही दिया। एसडीएम लाल बहादुर के नेतृत्व में प्रशासन ने इंदिरा चौक से जौनपुर रोड पर डिग्री कालेज तक बुलडोजर लगाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया।
नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई नाली को सीमा मानते हुए उस पर किए गए कब्जे को बुलडोजर लगवा कर हटा दिया। इस दौरान कहीं-कहीं व्यापारियों से प्रशासन की तीखी नोकझोंक भी होती रही। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तथा नगरपंचायत कर्मी व राजस्व टीम उपस्थित रही।