फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में पालिका प्रशासन: सपा विधायक समेत 43 लोगों से वसूला जाएगा जुर्माना, जेसीज चौराहे से ओलंदगंज तक हटवाया था अतिक्रमण

Thu, 28 Apr 2022 12:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के दौरान आए खर्च की वसूली अतिक्रमणकारियों से करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सपा विधायक समेत 43 लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। अतिक्रमण हटाने में पालिका प्रशासन को 5.69 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे। 
विज्ञापन
जौनपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक अतिक्रमण हटाने के बाद उस पर आने वाला खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूलने के लिए 48 लोगों को जुर्माने का नोटिस जारी किया गया है, जिसमें सपा के मल्हनी विधायक लकी यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने कुछ दिन पहले जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक अतिक्रमण हटाया था। इसके पहले चिह्नित 51 लोगों को नोटिस जारी किया था, जिसमें से तीन लोगों ने स्वत: अतिक्रमण हटा लिया था। जबकि सपा विधायक लकी यादव समेत 43 लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। 

बताया जा रहा है कि अतिक्रमण की जद में सपा विधायक के घर की सीढ़ी का कुछ हिस्सा ही आया था। तय तिथि के बाद बाद प्रशासन ने अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान दस बड़े कारोबारियों ने स्वत: अतिक्रमण हटाने की मोहलत मांगी थी, पर उन्होंने सिर्फ बिजली का ही तार हटवाया था।
विज्ञापन


इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने रात में साढ़े दस से लेकर रात डेढ़ बजे तक बुलडोजर लगवाकर फोर्स और नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम के साथ अतिक्रमण ढहवा दिया था। इस कार्रवाई से शहर के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया था। अब प्रशासन ने स्वत: अतिक्रमण न हटाने वालों पर जुर्माना राशि तय की है, जो 2100 रुपये से लेकर 54 हजार 196 रुपये तक है।
विज्ञापन

इन्हें भेजा गया नोटिस

महेंद्र प्रसाद जायसवाल, संजय कुमार, शिवशंकर साहनी, लकी यादव, कालिका होटल, धर्म नारायण, लालजी मौर्य, पाठक होंडा, वृंदावन पाठक, नितेश मौर्य, रामशीला, मुन्नूलाल सिंह, सुनील सेठ, यूनिक बाजार, मनीष तिवारी, संजय सिंह, संदीप पंकज मौर्य, आनंद त्रिपाठी, श्रीराम यादव, रीता सिंह, लालजी मौर्य, श्री राम यादव, लालजी मौर्य, रामराज सिंह, धर्मराज सिंह, छोटेलाल मौर्य, अग्रवाल ज्वेलर्स, रमेश बनरवाल, लीलावती, गोपाल कृष्ण, श्राम अजोर, अशोक श्रीवास्तव, शिश कपूर, अशोक कुमार, सविता रानी, सियाराम, राजेश राज गुप्ता, सर्वजीत श्रीवास्तव। 


नगर पालिका जौनपुर की ओर से जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज मार्ग तक अतिक्रमण हटवाया गया। इसे हटवाने में पांच लाख 69 हजार 186 रुपये खर्च करने पड़े। इस धनराशि को कब्जा करने वालों संबंधित लोगों से ही वसूल किया जाएगा। इसके लिए उन्हें नोटिस तामिल करा दिया गया है। जुर्माना राशि न देने पर एक सप्ताह बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- रजनीश राज. अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें