प्रभारी जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव का अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई बैठक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए सभी को जागरूक किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।
प्रभारी जिलाधिकारी कहा कि हम सभी को इस बात की शपथ लेनी होगी की हम भारत के नागरिक हैं और मतदान करना हमारा अधिकार है। हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए निर्भीक होकर मतदान करेंगे। धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, एडीएम गंगाराम गुप्त, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकांत राम, जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र, पीडी सयेंद्र नाथ चौधरी, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।