एडीएम वित्त एवं राजस्व गंगाराम गुप्त ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित तैयारी का जायजा लिया। 19 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने का निर्देश दिया। बैठक रविवार को टीडी इंटर कालेज परिसर में आयोजित थी।
इसमें आए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए एडीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र की आंतरिक व्यवस्था उनके जिम्मे होगी। परीक्षा में क हीं कोई गड़बड़ी पाई गई तो केंद्र व्यवस्थापक ही सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने परीक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी केंद्र व्यवस्थापकों से चर्चा की।
डीआईओएस गिरधारीलाल कोली ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक वित्त लेखा धिकारी रमाशंकर निषाद, मो. सकलैन समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।