फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रक्षाबंधन पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, बढ़ाए जाएंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए परिहवन निगम की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 29 अगस्त की रात को 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक यानी 48 घंटे महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। वहीं जिस मार्ग पर अधिक सवारी निकलेंगी वहां अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। कुछ बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में परिवहन निगम की कुल 62 बसें हैं, जबकि अनुबंधित 14 बसें हैं। कुल 76 बसें प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती हैं। रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर रोडवेज की सभी बसों में महिला यात्रियों को 48 घंटे मुफ्त सफर करने की सुविधा मिलेगी। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्री 29 अगस्त को रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनें मुफ्त सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें