फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कैमरों से सुसज्जित होगा वाहन डंपिंग यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के परिसर में वाहन डंपिंग यार्ड का शुभारंभ मंगलवार की शाम को पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने फीता काटकर किया। यार्ड चारो तरफ से कैमरे से लैश रहेगा। कहा कि जिले के 29 थानों में मुकदमों में लंबित कई गाड़ियां प्रत्येक थानों में खड़ी रहती हैं। इससे थानों में जगह के अभाव के साथ-साथ अन्य कीड़े-मकोड़े व मच्छर भी उसी स्थान को अपना घर बना लेते हैं। आए दिन पुलिसकर्मी संक्रामक बीमारियों से ग्रसित भी होते रहते हैं। इसके मद्देनजर सुरेरी थाना परिसर में पर्याप्त जगह होने के कारण इस जगह को वाहन डंपिंग यार्ड के रूप में चिन्हित किया गया है। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों ने डंपिंग यार्ड में प्रकाश के लिए हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट सहित बैठने की व्यवस्थाओं को लेकर घोषणा भी किया। कार्यक्रम का संचालन एसपी सिटी संजय सिंह ने किया व कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष सुरेरी अश्वनी दुबे ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी बृजेश कुमार समेत सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें