रामपुर के कुत्तूपुर गांव में सूखे तालाब तक नहर से नाली बनाकर पानी लेकर जाते ग्रामीण।
सूखे की स्थिति और तालाबों में पानी न होने से पशु पक्षियों के समक्ष पैदा हुए संकट को देखते हुए नहरों से 150 तालाबों को जोड़कर पानी भर दिया गया है। एक पखवारे के अंदर 600 तालाबों मे पानी भरने की कवायद शुरू हो गई है।
आकड़ों पर गौर करें तो जिले में सिंचाई विभाग व शारदा सहायक खंड 36 द्वारा 317 नहरें संचालित हैं। जिनकी लंबाई 337 से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा करीब 521 किलोमीटर रजवाहा भी हैं। जौनपुर जनपद नहरों के इंड पर होने के नाते पानी आने में काफी दिक्कत होती है।
वैसे तो जिले में 20 हजार से अधिक तालाब हैं। लेकिन जो तालाब नहरों के आस पास हैं वहां नाली के माध्यम से उन तालाबों में पानी भरने का काम शुरू हो गया है। दो दिन पूर्व ही रामपुर विकास खंड के कुत्तूपुर में भरे गए तालाबों की स्थिति देख कर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी न भी प्रसन्नता व्यक्त की थी।
आजमगढ़, शाहगंज, इलाहाबाद, सुल्तानपुर की ओर से जो भी नहरें आती हैं उन सभी नहरों से सटे करीब 600 तालाबों में नाली के माध्यम से पानी भरने की कवायाद शुरू हो गई। इसमें सुइथाकला, रामपुर, बरसठी, सिकरारा, मछलीशहर, मुंगरा बादशाहपुर आदि इलाकों के 150 तालाबों में पानी भर दिया गया है।