फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने किसानों से अपील की है कि पराली (धान का पुआल) को कदापि न जलाएं। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण हेतु एनजीटी द्वारा फसलों के अपशिष्टों को जलाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। कृषि अपशिष्टों को जलाने वालों को पर्यावरण की क्षतिपूर्ति हेतु अर्थदंड का प्राविधान किया गया है। किसान फसल अवशेषों को कृषि यंत्रों का प्रयोग करके उचित प्रबंधन करें। फसलों के अवशेषों को जलाने से मृदा के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष को जलाने से रोकने हेतु बदलापुर व महराजगंज के खंड विकास अधिकारी और दोनों ब्लाक के सहायक कृषि अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ. महेंद्र को पत्र लिखा गया है। सचल दस्ता टीम भी गठित की गई है। जिनके द्वारा फसलों के अवशेषों को जलाने की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें