जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट और गाली देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली के बाग हासिम निवासी युवक के खिलाफ क्षेत्र की एक किशोरी ने मामला दर्ज कराया था। जिसमें शहर कोतवाल मिथलेश कुमार मिश्रा और चौकी प्रभारी पुरानी बाजार संजय ओझा ने मुखबीर की सूचना पर मल्हनी पड़ाव से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आसिफ निवासी बाग हासिम को गिरफ्तार कर लिया।