मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामनगर द्वितीय गांव निवासी एक विवाहिता ने दहेज के लिए परिजनों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उक्त गांव निवासी राजकुमार की पत्नी रेशमा ने आरोप लगाया कि मेरी सास हीरावती देवी आए दिन दहेज की मांग को लेकर किसी न किसी बहाने मुझे प्रताड़ित करती रहती है। पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।