फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर ओवरफ्लो होने से 10 एकड़ गेहूं की फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र स्थित रामगंज रजवाहा नहर में अधिक पानी आ जाने के कारण नहर ओवरफ्लो होकर करीब 10 एकड़ गेहूं की फसलें जलमग्न हो गईं। अचानक अपनी फसलों को बर्बाद होते देख किसानों की चिंता बढ़ गई। बृहस्पतिवार को किसानों ने विभागीय अधिकारियों से नहर की पानी बंद कर क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

नहर में आ रहा पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की खड़ी फसल डूब गई है। इससे किसानों को फसलों में पैदावार में कमी आने की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि महंगे खाद बीज लेकर किसी तरह बुआई की गई। अब फसल तैयार होने की कगार पर पहुंच रही है, लेकिन नहर की पानी से फसल बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच रही है। हरिहरपुर बछुआर, मिश्राली, तुरकौली सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने इसकी सूचना अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को दी है। विभाग की इस लापरवाही से उम्मीदों की कमाई पर पानी फिरते देख किसान आक्रोशित हैं। रामचंद्र मिश्र, पिंटू, गिरिजा शंकर, रोहित आदि किसानों ने नहर विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है। इस संबंध में एक्सईएन शारदा सहायक नहर के एक्सईएन विशंभर सिंह ने बताया है कि नहर ओवरफ्लो होने से जहां से भी पानी खेतों में जा रहा होगा, इसकी जांच कराकर शीघ्र बह रहे पानी को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें