फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर बुलेट बाइक लूटने का आरोप.......

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के परियत बाजार में बोलेरो सवार बदमाशों ने एक युवक को पिस्टल सटाकर उसकी नई बुलेट बाइक लूटकर फरार हो गए। युवक ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

परियत गांव निवासी रवि प्रकाश गौतम 25 दिन पहले नई बुलेट बाइक खरीदे थे। वह रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे परियत बाजार में चाय पीने के लिए गए थे। गांव के त्रिमुहानी पर अचानक बोलेरो आकर रवि के बगल में रुकी। आरोप है कि बोलेरो से चार लोग नीचे उतरे और रवि को पिस्टल सटा दिया। बुलेट की चाभी छीनने लगे। विरोध करने पर पिस्टल की बट से प्रहार कर जख्मी कर दिया। बदमाश बुलेट लेकर रामपुर की तरफ भाग गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा ने बताया कि लूट का आरोप झूठा है। रवि प्रकाश नौकरी दिलाने का काम करता है। आजमगढ़ निवासी एक व्यक्ति से उसने पांच लाख लिया है। उसी पर लूट का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें