फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रुपये लेकर कोतवाली से आरोपी को छोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। हत्या के प्रयास में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक को कोतवाली पुलिस पर रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लग रहा है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इसकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर मतरी गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी रामचंद्र ने 4 जुलाई को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने गांव के ही रोहित, मुकेश, महेंद्र, अखिलेश, हरिशंकर पर खड़ंजे पर अवरोध करने का आरोप लगाया। मुकदमे में नामजद मुकेश, महेंद्र व हरिशंकर को 7 जुलाई को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई। ऊषा देवी का आरोप है कि पुलिस ने मुकेश व महेंद्र को न्यायालय में पेश किया और हरिशंकर को बिना कोई कार्रवाई किए ही रुपये लेकर छोड़ दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक(अपराध) राजेश मिश्रा ने बताया कि हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा है। हरिशंकर के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिला। पूछताछ करने के लिए लाया गया था। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया है। अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

ये है मामला :- नूरपुर मतरी गांव निवासी ऊषा ने 4 जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर गांव के रोहित, मुकेश, महेंद्र, अखिलेश, हरिशंकर पर गांव के आने जाने वाले खड़ंजे पर अवरोध करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के अनुसार प्रधान द्वारा हमारे परिवार और ग्राम सभा के लोगों के लिए खड़ंजा बनवाया गया है। पीड़िता उस रास्ते से अपने खेत जाने लगी तो आरोपियों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी। वह वहां से किसी तरह भागकर अपने घर आ गई तो पांचों लोग गड़ासी, कुल्हाड़ी, फावड़ा और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस गए। उसे और उसके परिवार को मारा। इसके बाद रास्ते से दोबारा जाने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर और मेडिकल के आधार पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें