मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के आरोपी को फूलपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक इष्टदेव प्रसाद पांडेय ने बताया कि सौरभ निवासी कनेहटी, पतुलकी थाना बहरिया प्रयागराज के खिलाफ 13 जून को अपहरण, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। सोमवार को फूलपुर बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सोमवार की शाम को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद