फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोबाइल चोरी के आरोपी को बांध कर पीटा, काटे बाल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक के पास एक युवक को मोबाइल चोर कहकर लोगों ने पीट दिया। बंधक बनाकर पीटने के साथ उसके बाल काटे, किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के भांदी खास मोहल्ला निवासी मुर्तजा रविवार को एक मोबाइल की दुकान पर खड़ा था। उसी दौरान दुकानदार समेत नगर के कुछ लोगों ने मोबाइल चोर कहकर दौड़ा लिया। आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक के पास की गली में युवक को पकड़ कर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए बंधक बनाकर पिटाई कर दी। साथ ही उसका बाल छीलने लगे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें