05- जिला अस्पताल के कोराना वार्ड में केवल नर्सों को भेजे जाने से नाराज होकर सीएमएस से शिकायत करतीं ?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिला अस्पताल में मनमाने तरीके से ड्यूटी लगाने के विरोध में एएनएम ने सीएमएस का घेराव कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि जिसकी ड्यूटी कोरोना वार्ड में लगाई है, वह ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। मनमाने ढंग से उनकी ड्यूटी लगा दी जा रही है। सीएमएस के समझाने के बाद हंगामा कर रही एएनएम शांत हुई।
जिला अस्पताल में बने कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की देखभाल के लिए एएनएम की ड्यूटी लगाई है। आरोप है कि जिन एएनएम की ड्यूटी लगी है वह बृहस्पतिवार को ड्यूटी से नदारद रहीं। उनके स्थान पर जबरन दूसरे की ड्यूटी लगा दी गई। जो लोग ड्यूटी पर नहीं आए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। इससे नाराज करीब 15 एएनएम बृहस्पतिवार को सुबह अस्पताल में पहुंचे सीएमएस डॉ. एके शर्मा को गेट पर ही घेर लिया। ड्यूटी लगाने में मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएमएस के समझाने के बाद वह शांत हुई। सीएमएस डॉ. एके शर्मा का कहना है कि ड्यूटी लगाने में कोई मनमानी नहीं की गई है। एएनएम की कुछ समस्याएं थी। उनके साथ बैठक कर समस्या का समाधान कर दिया गया।